Yes बैंक ने ESOS के जरिए बांटे 1.66 लाख शेयर, ₹60 तक जा सकता है शेयर का भाव।

 

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन स्कीम (ESOS) के जरिए 1,66,100 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।  यस बैंक के शेयर में शुक्रवार को 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही और भाव 15.85 रुपये तक गया। कारोबार के अंत में भाव 0.87% की तेजी रही और यह 15.02 रुपये पर था। बता दें कि कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन स्कीम के तहत कंपनियां अपने स्टाफ को खास प्रक्रिया के तहत अपने शेयर खरीदने का मौका देती हैं। कर्मचारी इसके तहत मिले अधिकार का इस्तेमाल कर कंपनी का शेयर खरीद सकता है।

 

                                                 ₹60 के स्तर तक जाएगा भाव:

 

Basav कैपिटल के निदेशक संदीप पांडे के मुताबिक लंबी अवधि के निवेशकों को चिंता नहीं होनी चाहिए। यस बैंक के शेयर अगले तीन से चार वर्षों में ₹55 से ₹60 के स्तर तक जा सकते हैं।